फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: व्यापारी जीएसटी की घटी दरों पर ही सामान की बिक्री करें

विज्ञापन
फोटो-16-व्यापारियों से संवाद करते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा। संवाद
विज्ञापन
जालौन। ज्वालागंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मंगलवार को व्यापारियों से सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे वस्तुओं को कम दरों पर ही बेचें, ताकि आम उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 22 सितंबर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बड़ा सुधार करते हुए अब केवल दो ही दरें निर्धारित की गई हैं। इसके चलते अधिकांश वस्तुओं के दाम कम हो गए हैं।उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी सरकार का ऐतिहासिक कदम है, जिसका उद्देश्य महंगाई पर नियंत्रण करना और व्यापार को सरल बनाना है। विधायक ने व्यापारियों से कहा कि जब उपभोक्ताओं को कम दामों पर वस्तुएं मिलेंगी तो उनका भरोसा व्यापारियों और सरकार दोनों पर मजबूत होगा। उन्होंने इसे व्यापारी व आमजन दोनों के लिए फायदेमंद बताया।
जीएसटी में किए गए संशोधन से न केवल व्यापार में पारदर्शिता आएगी, बल्कि लोगों की जेब पर भी बोझ कम होगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी, तरुण तिवारी, कुंवर सिंह यादव, ईलू मेंबर, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता, जीएसटी नगर संयोजक विवेक अग्रवाल, दीपू पुरवार, अनिल गुप्ता, कौशल किशोर गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें