फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: व्यापारियों ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन के तत्वावधान में स्वदेशी के समर्थन में जिला परिषद स्थित व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह जादौन के प्रतिष्ठान पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने व्यापारियों को स्वदेशी अपनाने, स्वदेशी खाने व स्वदेशी पहनने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ ओर सिर्फ स्वदेशी अपना करके ही हम अमेरिकी राष्ट्रपति एवं अन्य देशों को मुंह तोड़ जवाब दे सकते हैं। हमारे देश में रोजमर्रा की 50 प्रतिशत से अधिक विदेशी वस्तुएं हैं। हमें उनको त्याग कर स्वदेशी इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। जिला महामंत्री प्रदीप द्विवेदी, केदार भारद्वाज, बलवीर जादौन, प्रवीण ईंटोदिया, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें