फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाया सड़क का मुद्दा

Tue, 29 Sep 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को उद्यमियों व व्यापार बंधुओं की बैठक में डीएम रामगणेश ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके निदान का भरोसा दिया। इसके साथ उन्होंने जिले में उद्योगों व व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि इससे बेरोजगारी दूर होगी।
विज्ञापन


बैठक में व्यापारियों ने राठ रोड पर रेलवे क्रासिंग तक दोनों साइडों की सड़कें बनवाने की मांग की। बंगरा औद्योगिक क्षेत्र में खाली पड़े भूखंडों को शीघ्र आवंटित किए जाने के लिए डीएम ने जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त को निर्देश दिए हैं। बैठक में कहा गया कि  तिल से संबंधित प्रोसेस करने संबंधी उद्योग लगाएं।

इसके लिए जनपद के कुछ उद्यमी गुजरात, ग्वालियर जहां इसके उद्योग स्थापित हैं। वहां जाकर इसको स्थापित करने की प्रक्रिया को समझें और इस प्रकार के जिले में उद्योग लगाएं। जिले में बड़ी मात्रा में तिल की खेती होती है। इसके लिए प्रशासन उद्यमियों का सहयोग भी करेगा।
विज्ञापन


विद्युत कनेक्शन को नियमानुसार उद्यमियों को दिए जाने की बात डीएम की ओर से कही गई। बैठक में उद्यमियों ने बिजली, जल निकासी और सड़क संबंधी समस्याओं को भी सामने रखा। इस दौरान सीडीओ एसपी सिंह, एएसपी शकील अहमद, दिलीप सेठ, सत्यपाल शर्मा, गोविंद,  रामप्रकाश पुरवार, केके गहोई, नवीन गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें