फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मजदूर की मौत

Sat, 26 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हादसे में मरे मजदूर के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन से गिट्टी व सीमेंट लेकर गांव खाली करने जा रहे मजदूर की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक  की तलाश कर रही है। कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना के गांव मऊखास
विज्ञापन


निवासी सोनू अर्फ धमेंद्र (25) पुत्र रामप्रकाश जालौन में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर लौना गांव में किसी के यहां गिट्टी व सीमेंट उतारने के लिए जा रहा था। जब रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर ट्राली लौना गांव के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे ट्राली पर बैठा मजदूर दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें