फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच-एट रोड स्थित ग्राम अंडा से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गए वाहन को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।
विज्ञापन




3 मई की रात ग्राम अंडा स्थित पेट्रोल पंप से राज भाटिया का ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को सागर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुमित पांडेय व उपनिरीक्षक शुभम सिंह परमार ने कोंच-एट रोड पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने चोरी हुआ ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से अंडा निवासी करन वर्मा और आलोक कुमार उर्फ अंशुल पटेल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीसरा आरोपी गोपी कुशवाहा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें