फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के काम के चलते कई ट्रेनें घंटों देर से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड में कई ट्रेनों के देर से आने के कारण यात्री परेशानी हुए। गंगापुल पर चल रहे कार्य सहित अन्य स्थानों पर ट्रैक मरम्मत के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन (15067) करीब एक घंटा 20 मिनट देर से आई। वहीं लखनऊ से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस (12104) को लखनऊ के बजाय कानपुर से संचालित किया गया। इसी तरह पुणे से लखनऊ आने वाली पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (11407) और मुंबई से आजमगढ़ जाने वाली आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103) भी लगभग एक-एक घंटे की देर से पहुंचीं। सीतापुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन (12108) तो करीब साढ़े तीन घंटे विलंबित रही, जबकि बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) भी लगभग सवा घंटे देर से आई।
ट्रेनों के लगातार लेट होने से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती रही और लोग समय को लेकर परेशान दिखे। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगापुल समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रैक मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। कार्य पूर्ण होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें