फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक दर्जन महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मजदूरों को लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का ब्रेक फेल होने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

उसमें बैठीं करीब एक दर्जन महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गईं। हादसे से चीखपुकार मच गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर से एक दर्जन से अधिक महिला मजदूर रोज फसल की कटाई करने डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा गांव जाती हैं।

मंगलवार को भी महिला मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से फसल की कटाई करने गई थीं। शाम को जब काम समाप्त होने के बाद वह घर लौट रही थी तभी कुठौंदा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


ट्रॉली में सवार इंदिरानगर निवासी चंदा (52), अखिलेशी (45), सुनीता (65), केशकली (43), ममता (52) शाहीन (45), रामवती (45), चंदा (48) गुड्डी (39), नीलम (45), जयदेवी (59) आदि घायल हो गईं। राहगीरों ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें