फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खंदक में गिरा, चालक की मौत

Fri, 04 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन को साइड देते समय गिट्टी, बालू से भरा ट्र्रैक्टर संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे खंदक में जा गिरा। वहीं, ट्र्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी जयराम उर्फ गुड्डू (45) पुत्र रामसहाय ट्र्रैक्टर में गिट्टी, बालू लेकर प्रतापपुरा की ओर जा रहा था। तभी चुंगी नंबर चार के आगे किसी वाहन को साइड देते समय उसके ट्र्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खंदक में पलट गया।

चालक जयराम ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को सूचना दी व शव कोतवाली ले आई। यहां शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें