फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खौफ से युवक ने लगाई आग

Fri, 04 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के ससुरालीजनों की शिकायत पर रामपुरा थाना पुलिस एक युवक को परेशान कर रही थी। इससे आजिज आकर युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी संजीव कुमार की बहन वर्षा का विवाह कुठौंद  में हुआ था। उसकी ससुरालीजनों से नहीं बनी तो वह मायके में रहने लगी। वर्षा के ससुरालीजनों ने उसके भाई के खिलाफ गहने हड़पने की शिकायत रामपुरा थाने में की थी।

इस पर रामपुरा थाना पुलिस संजीव को लगातार परेशान कर रही थी। गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे पुलिस संजीव की तलाश में गांव आई तो संजीव तनाव में आ गया। इसके बाद उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और आग बुझाई।  उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें