फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा चालक, होगी लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट

विज्ञापन
सड़क पर पलटा पड़ा सरिया से लदा ट्रैक्टर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। लॉक डाउन के दौरान सरिया ले जा रहे व्यापारी का ट्रैक्टर मुख्य बाजार पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि रेड जोन होने पर भी व्यापारी माल ले जा रहा था, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दे कि कदौरा में एक कोरोना मरीज के निकलने से रेड जोन घोषित किया गया है पर व्यापारियों पर इसका असर पड़ नहीं रहा है। मंगलवार को नगर का एक व्यापारी अपने ट्रैक्टर में सरिया लाद कर बेरी रोड जा रहा था, तभी अचानक जल्दी जाने के चक्कर में चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और बीच सड़क पर ट्रैक्टर पलट गया, लेकिन चालक बाल बाल बच गया और मौका देखकर भाग गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि चालक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें