मुहम्मदाबाद (जालौन)। खेत में ट्रैक्टर से बुवाई कर वापस घर लौट रहे एक किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गांव के बाहर पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणाें ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है। डक ोर थाना के गांव ऐर निवासी जगभान यादव (41) पुत्र रमसी यादव गुरुवार की शाम को अपने खेत की बुवाई कर वापस घर आ रहा था। शाम करीब पांच बजें जब उसका ट्रैक्टर गांव के बाहर जूनियर हाईस्कू ल के पास पहुंचा। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।