फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खाई में गिरा ट्रैक्टर, ट्राॅली के नीचे दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो - 07 मृतक वीरपाल सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। चुर्खी रोड अमगुवां गांव में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खाई में जा गिरा, ट्रॉली में दबने किसान की मौत हो गई। किसान मटर बेचकर लौट रहा था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव निवासी वीरपाल सिंह (52) शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली में मटर के बोरा लादकर मंडी में बेचने गए थे। देर रात घर वह वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राॅली चुर्खी रोड अमगुवां गांव की पुलिया पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से किसान भी उसकी चपेट में आ गया। ट्राॅली के नीचे दबने से उसके दोनों पैर कट गए। रात के समय वहां से निकले वाहन चालकों ने उसकी चीख सुन तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसान को मेडिकल काॅलेज भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि उनके एक पुत्र शिवम है। उनकी मौत से पत्नी अंशो देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें