फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर खाई में गिरा, किसान की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
फोटो - 09 मृतक किसान धर्मेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद व एडीएम विशु राजा बाजार में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
कालपी। गोरा पुल के पास सोमवार सुबह वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे उसमें सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। किसान पत्नी को लेकर ट्रैक्टर से खेत में बोआई करने जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह (32) सोमवार की सुबह पत्नी संध्या (28) को लेकर ट्रैक्टर से खेत में बोआई करने जा रहा था। जैसे ही उसका ट्रैक्टर मदारीपुर रोड स्थित गोरा पुल के पास पहुंचा कि पीछे से किसी वाहन ने उसके ट्रैक्टर में टक्कर दी। ट्रैक्टर करीब 15 फीट खाई में गिर गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई।
ग्रामीणों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला था और मेडिकल कालेज उरई ले गए। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। अभी तक उसके संतान नहीं थी। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें