फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला के आग लगाकर जान देने में आरोपी युवक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के पटेल नगर में रहने वाली महिला ने वीडियो कॉल पर युवक द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


झांसी जिले के गुरसरायं थाना क्षेत्र के इटौरा निवासी मुकुंदी ट्रक चालक है। वह पत्नी सीमा (34), पुत्र ऋषभ और पुत्री जानवी के साथ पटेल नगर में किराये के मकान में रहता था। शनिवार को सीमा ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली थी। इससे इलाज के दौरान कानपुर में उसकी मौत हो गई थी। सीमा के भाई मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी महेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
इसमें बताया कि उसकी बहन सीमा घर पर अकेली थी। इस दौरान जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाउदपुर निवासी प्रद्युम्न मिश्रा उर्फ राज ने उसे वीडियो कॉल पर परेशान करना शुरू किया। उसकी बहन ने चेतावनी दी कि यदि उसने परेशान करना बंद नहीं किया तो वह खुद को जला लेगी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसने वाकई डीजल डालकर आग लगा ली। मकान मालिक और पड़ोसियों ने आग बुझाई और उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि आरोपी दो साल से उसकी बहन को परेशान कर रहा था और उनके घर तक आता-जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें