माधौगढ़। गोहन गांव में शनिवार देर रात एक ट्रैक्टर चालक की नाली में गिरने से मौत हो गई। 62 वर्षीय प्रभान राजपूत खेत की जोताई कर घर लौट रहे थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव नाली में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिलने पर सीओ अंबुज सिंह और गोहन थानाध्यक्ष सतीश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभान राजपूत ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सीओ अंबुज सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि नशे की हालत में नाली में गिरने से उनकी मौत हुई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। गोहन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जा रही है।