फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चारबाग स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम शुरू, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। इसका असर झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों पर दिख रहा है। शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित और कई ट्रेनों से देर से आने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कई ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जा रहा है। झांसी से लखनऊ जाने वाली मेमू पैसेंजर (64701) कानपुर तक ही चली। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) का मार्ग बदला गया। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली मुंबई एक्सप्रेस (11080) भी परिवर्तित मार्ग से चली। यात्रियों को चारबाग के बजाय बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशन पर उतरना पड़ा।
कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। गोरखपुर से पुणे जाने वाली दैनिक स्पेशल (01416) 10 घंटे 35 मिनट लेट हुई। पुणे से गोरखपुर आने वाली दैनिक स्पेशल (01415) साढ़े छह घंटे देरी से आई। उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04156) दो घंटे 14 मिनट लेट हुई। छपरा मेल (11124) एक घंटे और डेक्कन एक्सप्रेस (07075) तीन घंटे पांच मिनट देरी से पहुंची। भीषण गर्मी में ट्रेन संचालन प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने पर संचालन सामान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें