फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पानी सप्लाई न होने से एक महीने बंद पड़ा शौचालय

Wed, 10 Jul 2024 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कस्बा के आटा-इटौरा मार्ग पर आदिवासी बस्ती में स्थित सामुदायिक शौचालय में एक माह से टंकी में पानी नही जा रहा है। जिससे लोग खुले में शौच के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक के ग्राम आटा में आदिवासी बस्ती में पांच लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। शौचालय में दो दर्जन के करीब ग्रामीण व राहगीर शौच के लिए जाते हैं। पिछले एक महीने से शौचालय की बिजली की समस्या को लेकर बंद पड़ा है। बिजली के तार टूटने से शौचालय की टंकियों में पानी नही पहुंच रहा है।
ग्रामीणों के साथ राहगीर पिछले एक माह से खुले में शौच करने पर मजबूर हैं। जिम्मेदार को शिकायत भी गई, लेकिन अभी तक शौचालय के टूटे हुए बिजली के तार नही बदला गया। वीरसिंह, विकास, लल्लू ने बताया कि शौचालय की लाइट खराब है। जिससे शौचालय में पानी नही पहुंच रहा है। मजबूरन खुले में शौच करने जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

एडीओ पंचायत संतोष बाबू गौतम ने बताया कि कि जानकारी मिली है। बिजली के तार ट्रंको ने तोड़ दिए हैं। ग्राम प्रधान से बोलकर टूटे हुए तार को जुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें