फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाम वापसी का अंतिम दिन आज, अभी सभी उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नवीन गल्ला मंडी में गल्ला व्यापार कल्याण समिति का चुनाव संपन्न होना है। चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर दो दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जांच के बाद दूसरे दिन भी किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिए हैं। मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। उसी के बाद चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में गल्ला व्यापारियों के संगठन गल्ला व्यापार कल्याण समिति की चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रेमदास गुप्ता व पंकज कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर संदीप तिवारी व गजेंद्र सिंह गर्जर और कोषाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह कुशवाहा व मनोज शिवहरे का नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच हो चुकी है। इसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए थे। सोमवार तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिए हैं। मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि किसी पद पर नाम वापसी नहीं होती है तो चुनाव चिह्नों का आवंटन कर 15 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें