जनवरी में होने वाले बार संघ चुनावों को तीन महीने के लिए टाल दिया गया है।
इस संबंध में हुई बैठक के दौरान सांसद निधि से दस लाख रुपये लेने और इससे
जरूरी निर्माण पर बल दिया गया। बारसंघ कोंच के चुनाव को लेकर शनिवार को
सरोजिनी नायडू पार्क में बैठक हुई। हालांकि बैठक में चुनाव कराने को लेकर
सहमति नहीं बन पाई। बैठक में अधिवक्ताओं ने इस चुनाव
को तीन महीने के लिए
टाल दिया। अब चुनाव 31 मार्च के बाद होने की उम्मीद है। बारसंघ अध्यक्ष
विनोद अग्निहोत्री ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान दो वकीलों भगवान
विष्णु शंकर श्रीवास्तव व नृसिंह बुंदेला के बीच चल रहे एक आपराधिक मामले
के निपटारे को तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। बैठक में सांसद
भानुप्रताप वर्मा की सांसद निधि से स्वीकृत दस
लाख रुपये बार भवन के
निर्माण के लिए लेने और निर्माण जल्द कराने पर बल दिया गया। संचालन
महामंत्री माताप्रसाद अहिरवार ने किया। इस दौरान ऐल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ
सदस्य महंत ब्रजभूषण दास, सतीश चौबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद
रहे।