फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक माफिया थे, आज सरकारें बनाते हैं

विज्ञापन
कवयित्री को स्मृति चिह्न‍ देते डीआईओएस व बीएसए। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोटरा। बुंदेलखंड इंटर कालेज के सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवियों ने अपनी कविताएं और गजलें सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि विवेक मिश्रा ने हमारे और तुम्हारे बीच दीवारें बनाते हैं, जो कल तक माफिया थे आज सरकारें बनाते हैं सुनाकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कवि यज्ञदत्त त्रिपाठी एवं डॉ माया सिंह के साथ कवि पुष्पेंद्र पुष्प, प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम, अख्तर जलील, शिवम सोनी, विवेक मिश्रा, संजीव त्यागी, परवेज, फरीद अली आदि ने गीत, गजल और कविताओं के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाई और राजनेताओं के चेहरों से भी पर्दा हटाने का सराहनीय प्रयास किया। शिवम सोनी ने कहा जब्त-ए-गम यूं आजमाया जाएगा, दर्द में भी मुस्कुराया जाएगा। भागना मुश्किल है अब सच्चाई से, झूठ से पर्दा उठाया जाएगा।
मुख्य अतिथि डीआईओएस भगवत पटेल, बीएसए राजेश शाही, इंस्पेक्टर विनय दिवाकर, विशंभर नारायण तिवारी राष्ट्रीय सचिव ब्राह्मण महासभा, पंडित अखिल जेटली, प्रीति जेटली प्रबंधक आर्य कन्या इंटर कालेज कालपी, आशुतोष चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष परशुराम सेना, राधारमण शांडिल्य पूर्व प्राचार्य, महेश चतुर्वेदी, राधा बल्लभ आदि रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कवियों को शाल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के प्रबंधक उमा बल्लभ शांडिल्य एवं प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें