शस्त्र की दुकान पर रजिस्टर चेक करते सीओ
- फोटो : ORAI
जालौन। बिना आधारकार्ड अथवा पहचान पत्र लिए कारतूसों की बिक्री कतई न करें। कारतूस के खाली खोखे भी जमा कराएं। यह निर्देश सीओ ने नगर में संचालित बंदूक की दुकान का निरीक्षण कर दुकानदार को दिए। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को भी देखा।
सीओ सुबोध गौतम ने गुरुकृपा गन हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण कर दुकान में रखे कारतूसों का स्टॉक से मिलान किया। उन्होंने संचालक राजेश विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को कारतूस की बिक्री से पूर्व उसका आधारकार्ड, पैनकार्ड या पहचानपत्र अवश्य जमा कराएं। बिना पहचानपत्र के कारतूस की बिक्री न की जाए। जिस व्यक्ति को कारतूस दिए जा रहे हैं उसका पूरा विवरण रखें। जितने कारतूस बिक्री किए जा रहे हैं उनके खाली खोखे भी रखें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह व चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र समेत पुलिस फोर्स मौजूद रहा।