फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अधिकार दिलाने में टिकैत का योगदान अविस्मरणीय

विज्ञापन
सम्मेलन में उपस्थित समाज के लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की 84वीं जयंती भाकियू नेताओं ने अलग अलग मनाया। जहां एक ओर गोष्ठी हुई तो दूसरी ओर जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए।
विज्ञापन

किसान भवन में आयोजित गोष्ठी में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार ने टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि आज टिकैत की ही देन है कि किसानों को उनके हक मिले हुए है। सरकारों ने तो किसानों को भी टैक्स के दायरे में लाने की पूरी कोशिश कर ली थी। टिकैत की बदौलत किसान टैक्स के दायरे से बाहर है। किसानों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी।
टिकैत जी का योगदान अविस्मरणीय है। वे वास्तविक में किसानों के मसीहा थे। इस दौरान लल्लूराम निरंजन, रामप्रताप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया देवी, शशिकांत रिछारिया, राजेंद्र निरंजन, बबलू बड़ागांव, कुशलपाल, प्रमोद, श्रीमननारायण, मैथिलीशरण, कांतिशरण, शिवराम, मूलचंद्र, संतोष, परमेश्वरी दयाल, जुगलकिशोर, रामकुमार, हरीशंकर आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के आवास पर टिकैत का जन्मदिवस मनाते हुए उनके ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी देकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद जिला महिला व पुरुष अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान ब्रजेश राजपूत, रामकुमार पटेल भगवानदास, राजू, अमित दुबे, देवेंद्र बिदुआ, सौरभ तिवारी, मंगल, शीलू, पूरन सिंह, नरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाल सिंह, रवींद्र निरंजन आदि मौजूद रहे।

महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण करते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलरा?- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें