फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट को लेकर बसपा में आक्रोश, नारेबाजी

Fri, 25 Sep 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद बसपा में विरोध के स्वर फूट पड़े हैं। गुरुवार को कई सेक्टरों के अध्यक्षों ने अंबेडकर चौराहे पर पार्टी के जिलाध्यक्ष व जोनल कोआर्डिनेटर का खुला विरोध किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की।
विज्ञापन


 आरोप लगाया कि रुपये के दम पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर टिकटों का वितरण किया गया है। बसपा सेक्टर अध्यक्ष गजराज भास्कर, नाहिली सेक्टर अध्यक्ष रामदास दोहरे, भदेख सेक्टर अध्यक्ष रामऔतार दोहरे, अशोक भास्कर, समेत बड़्ी संख्या में बसपाइयों ने शहर के अंबेडकर चौराहे पर नारेबाजी क र गुबार निकाला।

उधर, इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल का कहना है कि पूरी पारदर्शिता के साथ जिताऊ प्रत्याशियों को ही पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें