आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनरतले पूना पैक्ट दिवस पर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। इस दिवस को बहुजन अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने दलितों की जमीनें हड़पने की साजिश बंद किए जाने की मांग की।
इसके अलावा एक समान शिक्षा लागू करने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की।
इसके पहले हुई गोष्ठी में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आज के ही दिन वर्ष 1932 में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर व महात्मा गांधी के बीच दलितों के अधिकारों को लेकर संधि हुई थी।
उसे पूना पैक्ट नाम दिया गया था। भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े के आरक्षण का आधार बना। गोष्ठी के बार्द समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम नीतियों का विरोध किया। इस मौके पर सुंदर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गंगाराम भास्कर, प्रेमलता, घनश्याम दास, डालचंद्र वर्मा, योगेंद्र दोहरे, अजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।