फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बरौनी-ग्वालियर मेल समेत तीन ट्रेनें निरस्त

Sun, 24 Dec 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर यात्रियों की परेशानियां कम नहीं हो रही है। लखनऊ मंडल के बाराबंकी स्टेशन पर ट्रैक मेंटीनेंस के काम के चलते बरौनी ग्वालियर व ग्वालियर बरौनी मेल सहित तीन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जिसमें गोरखपुर से मुंबई व गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस शनिवार को नहीं आई। पांच से अधिक ट्रेन देरी से चल रही है।
विज्ञापन

देरी से चलने वाली ट्रेनों में झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11109 अपने निर्धारित समय सुबह 7.46 बजे के स्थान पर 10:30 बजे करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची। वहीं यशवंतपुर से गोरखपुर ट्रेन नंबर 15024 अपने निर्धारित समय सुबह 9:08 बजे के स्थान पर शाम 5:35 बजे करीब 8 घंटा 27 मिनट देरी से आई। पनवेल से गोरखपुर ट्रेन नंबर 15066 अपने निर्धारित समय सुबह 10.38 बजे के स्थान पर शाम सात बजकर 57 मिनट पर करीब 9 घंटा 19 मिनट देरी से उरई पहुंची।
गोरखपुर से यशवंतपुर एक्सप्रेस नंबर 12591 दोपहर 2:51 बजे उरई आती है। यह ट्रेन करीब सात घंटे देरी से चल रही है। हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 02575 शाम 7.53 बजे के स्थान पर रात 10:30 बजे 2 घंटा 38 मिनट देरी से चल रही है। खासकर कानपुर व गोरखपुर की ओर वाले यात्रियों को इन दिनों स्टेशन पर कई घंटे ट्रेनों के इंतजार में गुजारने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ मंडल और दक्षिण भारत में ट्रैक के मेंटीनेंस के चलते रहने देरी से चल रही है। काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें