फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिव्यांग एक जनवरी को कराएं पंजीयन

Sun, 24 Dec 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी को सुबह नौ बजे से लगेगा शिविर
विज्ञापन


-अमर उजाला व केडीएमए की पहल पर केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा यह लाभ
ये लेकर पहुंचे-
आधार कार्ड
पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज की एक कलर फोटो
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
यूडीआईडी कार्ड
आय प्रमाण पत्र
नोट-मोबाइल नंबर

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। अमर उजाला व केडीएमए की पहल पर केंद्र सरकार की ओर से 11 हजार दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन होगा। उरई में पंजीकरण के लिए जीआईसी का मैदान और कक्ष को चुना गया है। यहां एक जनवरी को सुबह नौ बजे से शिविर आयोजित होगा।
इसमें किसी भी तरह की शारीरिक अक्षमता से पीड़ित पात्र को जांच कर सहायक उपकरण के लिए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिनके दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, वे शिविर लगने से पहले जांच कर बनवा लें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को शिविर भी लगाया जाएगा। सीएमओ से इस बारे में संपर्क कर सकते हैं। जिनके प्रमाणपत्र मौजूद हैं, वे एक जनवरी को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की एक कलर फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड लेकर पहुंचे। आय प्रमाण पत्र भी साथ में लाएं। याद रहे कि जिन पात्रों के परिवार की मासिक आय 22,500 रुपये है, वहीं इस योजना के लाभार्थी योग्य माने जाएंगे। दिव्यांगता के मानकों के अनुसार जिन पात्रों को स्मार्ट मोबाइल फोन और मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिले पांच वर्ष से ज्यादा व अन्य उपकरणों के लिए तीन वर्ष से ज्यादा बीत चुका है, वहीं इस योजना का लाभ पा सकेंगे। दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए वेबसाइट swavlambban-card.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य और दिव्यांगजन सशक्तिकरण की टीम रहेगी मौजूद : डीएम
-जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दिव्यांगजनों के हित और उनके सहयोग के लिए अमर उजाला का यह कार्य सराहनीय है। एक जनवरी को जीआईसी में स्वास्थ्य विभाग और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की टीम रहेगी। दिव्यांगजन की सुविधा के लिए वॉलिंटियर रहेंगे। शांति के साथ सभी अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। जो पात्र हैं, वह लाभार्थी बने, इसका पूरा प्रयास और सहयोग अमर उजाला के साथ प्रशासन का रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें