फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पचास लाख के गांजे संग तीन तस्कर दबोचे गए

Thu, 26 Dec 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन गांजा तस्करों को पचास लाख रुपये कीमत के गांजे के साथ पकड़कर डीसीएम बरामद की। पकड़े गए लोगों पर एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की रात एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक डीसीएम को रोका। जब डीसीएम की तलाशी ली तो उसमें रखे हार्वेस्टर के टैंक में 135 किलो ग्राम गांजा रखा मिला।
डीसीएम में सवार मध्य प्रदेश के जिला अनूप नगर के थाना पुष्पराज गढ़, निवासी गणेश प्रसाद राठौर, छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा निवासी प्रमोद व मनोज रैकवार को पकड़ लिया। पुलिस ने डीसीएम, हार्वेस्टर व गांजा कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर इटावा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह आसपास के जिलों में गांजे की तस्करी करते थे। गांजा लेकर वह बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें