फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
फोटो - 01 दुकानों में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।
विज्ञापन
उरई। शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर कुइया रोड पर गुरुवार देर रात इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पास स्थित दो दुकानों को भी चपेट में ले लिया। दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीन दुकानों में लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन




शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रामपाल राजपूत इलेक्ट्रॉनिक की दुकान बंद कर रात में घर चला गया था। देर रात दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। तेज लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत रामपाल को सूचना दी।
वह मौके पर पहुंचा, तब तक आग बगल में स्थित हीरो ऑटो पार्ट्स और पास की राहुल की दूध डेयरी तक फैल चुकी थी। डेयरी में रखा फर्नीचर भी जलने लगा। तीनों दुकानदार मौके पर पहुंचे और दमकल टीम को सूचना दी। फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। दुकानों में रखा सामान जल गया। बताया कि डेयरी में रखा गैस सिलिंडर नहीं फटा, वरना घटना और भी भयावह हो सकती थी। आग से राजपूत इलेक्ट्रानिक में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान, जबकि हीरो ऑटो पार्ट्स में 2.5 लाख रुपये का नुकसान, वही दूध डेयरी में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें