फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मरम्मत के नाम पर बिछाते गए डामर की परत, डिवाइडर में मिल गई सड़क

विज्ञापन
फोटो - 22 संकट मोचन पर डिवाइडर से मिली सड़क।
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर साल दर साल मरम्मत के नाम पर डामर की परत बिछाने का यह हाल है कि अब सड़क डिवाइडर में मिल चुकी है। ऐसे में वाहन चालक कहीं से भी अपने वाहनों को इधर से उधर आसानी से कर देते हैं। इससे हादसे का खतरा बन गया है। इसके साथ ही उरई से एट अवैध कटों की भरमार हैं। ऐसे में हाईवे पर फैली अव्यवस्था कोहरे में काल साबित हो सकती है।
विज्ञापन


झांसी -कानपुर हाईवे स्थित एट टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन निकलते हैं। इससे करीब 25 लाख की टोल की वसूली भी होती है। भरपूर टैक्स मिलने के बाद भी हाईवे पर अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उरई से लेकर एट तक करीब 20 जगहों पर लोगों ने अवैध कट बना लिए हैं। इससे हादसा का खतरा बना हुआ है।
मजे की बात तो यह है कि कई वर्षों से सड़क पर चल रहे लेपन कार्य से हाईवे की ऊंचाई इतनी हो चुकी है कि डिवाइडर लगभग सड़क से मिल गए हैं। इससे वाहन चालक आसानी से इस ओर से उस पहुंच जाते हैं। इस वजह से हाईवे पर हादसों की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही अवैध कटों से लोग कहीं से भी निकलने लगते हैं। इससे कोहरे के समय हादसों की आशंका बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि एनएचआई ने सड़क पर काम तो शुरू कर दिया है, लेकिन डिवाइडर की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इससे इसका खामियाजा वाहन चालकों व लोगों उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन




केस - एक

संकट मोचन पर डिवाइडर के बराबर पहुंची सड़क


फोटो - 22 संकट मोचन पर डिवाइडर से मिली सड़क।
आटा के संकट मोचन मंदिर के आसपास स्थिति यह है कि डिवाइडर सड़क के बराबर पहुंच चुकी है। इससे लोग कहीं से भी आसानी से हाईवे पार करने लगते हैं। बुधवार को एक बाइक सवार के साथ हादसा होते होते बच गया। अक्सर वाहन चालक दूसरी तरफ पहुंचने के लिए आसानी से डिवाइडर पार कर जाते हैं।




केस - दो

सोमई के पास पूरी तरह से डिवाइडर सड़क में समाया
फोटो - 23 सोमई गांव के पास हाईवे से मिला डिवाइडर। संवाद
एट के पास स्थित सोमई गांव के पास डिवाइडर लगातार सड़क पर हो रहे लेपन कार्य के चलते सड़क में समा गया है। इससे पता नहीं चल पाता है कि कौन की साइड है। वाहन चालक आसानी से एक दूसरी तरफ वाहनों को निकाल देते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन






वर्जन

एक सप्ताह में डिवाइडर पर भी काम शुरू करवा दिया जाएगा। इससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। हाईवे पर अभी काम चल रहा है।

अभिषेक लोढवाल, परियोजना निदेशक, झांसी

फोटो - 22 संकट मोचन पर डिवाइडर से मिली सड़क।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें