फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक से लूट करने वाले तीन लुटेरे भी हवालात में थे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने घटना का किया खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। युवक के साथ लूट करने के मामले में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने उनके पास से लूटे गए मोबाइल व नगदी बरामद की है। तीनों लुटेरे भी फरार आरोपियों के साथ हवालात में बंद थे।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों का खुलासा करते हुए बताया कि 29 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित स्वयंवर गेस्ट हाउस के पास निवासी संजय वाल्मिकी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ लूटकर मोबाइल व रुपये छीन लिए थे। कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार की रात डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी राहुल बरार, राघवेंद्र, व उरई निवासी राजकमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए राहुल के पास से चाबी का गुच्छा, 1100 रुपये, राघवेंद्र के पास से लूटा गया मोबाइल, 170 रुपये, राजकमल के पास से 1100 रुपये, लोहे की रॉड, दो पेंचकस व प्लास आदि बरामद हुुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें