फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों ने कोरोना से जीती जंग, 58 सैंपल और लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना पॉजिटिव आए तीन लोग बृहस्पतिवार को ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए।
विज्ञापन

प्रशासन से जारी सूची में बताया गया कि कोरोना से पीड़ित तीन लोग ठीक हो गए हैं। जिसमें सीएमओ कार्यालय आवासीय परिसर निवासी चित्रा अग्रवाल पत्नी स्व. डॉ. सुनील अग्रवाल, गांधी नगर निवासी श्यामजी गोयल व बल्लभ नगर निवासी एनुद्दीन हैं। इस तरह अब 36 लोगों में से 32 लोग कोरोना पॉजिटिव बचे हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों को चिह्नित करने के लिए सैंपल लेने के काम में तेज आई है, लेकिन रिपोर्ट अभी भी एक-दो दिन छोड़कर ही आ रही है। मंगलवार को छह कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट सामने आई थी। इसके बाद से गुरुवार की रात तक कोई रिपोर्ट नहीं आई, जबकि बुधवार तक 114 सैंपल लिए जा चुके थे। गुरुवार को 58 सैंपल और लिए गए है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 36 से घटकर 32 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें