मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के टिमरों गांव में रविवार की रात बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
डकोर के टिमरों गांव निवासी प्रवीण कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार की रात घर पर छोटे भाई बृजेश की पुत्री का बर्थडे मनाने का कार्यक्रम चल रहा था। तभी निमंत्रण खाने आए गांव के नरेंद्र, करन सिंह, गजेंद्र शराब के नशे में उसे गाली देने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी शशिकांत चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)