फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बस की कट मारने से बाइक सवार तीन घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मध्य प्रदेश के लहार तहसील अंतर्गत ग्राम टोला निवासी जनक किशोर (55), उनकी पत्नी गीता (55) और पुत्र प्रशांत (20) मंगलवार को बाइक से ग्राम पोटोप में अपनी बहन के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम सदुपुरा और टोपोर के पास एक बस चालक द्वारा कट मारने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। चिकित्सक गौरव शर्मा ने बताया कि तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें