फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए एएसपी समेत तीन लोग पाएंगे सम्मान

विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जनपद में बेहतर पुलिसिंग के लिए अपर पुलिस अधीक्षक व दो इंस्पेक्टरों को सम्मानित किया जाएगा। जल्द ही यह पुरस्कार जनपद के एसपी यशवीर सिंह इन पुलिस अधिकारियों को प्रदान करेंगे। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार से प्रशस्ति पत्र आते ही अधिकारियों को एक सादे समारोह के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल सम्मानित किए जाने के संदर्भ में केंद्र का पत्र एसपी कार्यालय पहुंच गया है।
विज्ञापन

बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह, इंस्पेक्टर अरुण तिवारी, इंस्पेक्टर आरके त्रिपाठी को चयनित किया गया है। बता दें कि हाल ही में पुलिस प्रताड़ना से युवती की मौत के मामले में आईजी ने एएसपी की सूझबूझ को सराहा था। वहीं इंस्पेक्टर अरुण तिवारी बीते साल बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने, व्यापारी के साथ हुई लूट के खुलासे के अलावा दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसमें 25 दिन में आरोपियों को सजा दिलाने के मामले में चर्चा में रहे हैं। वर्तमान में अरुण कुठौंद थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत है। एसपी कार्यालय के मुताबिक जल्द ही इन तीनों अफसरों को केंद्र की ओर से एसपी स्वयं सम्मानित करेंगे।

कुठौंद थानाध्यक्ष अरूण तिवारी- फोटो : ORAI

नदीगांव थानाध्यक्ष रूप कृष्ण त्रिपाठी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें