फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के करें व्यापक इंतजाम

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बैठक लेते डीएम डॉ. मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीएम डा. मन्नान अख्तर ने सोमवार को जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी उपाय अपनाए जाएं। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के सीएमएस समेत अन्य स्टाफ के संक्रमित होने पर जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण के रोकथाम की उपाय पर विचार विमर्श किया। इसके अलावा शासन से आए करीब तीन करोड़ के बजट को लेकर भी चर्चा की। कहा कि इस बजट से वाहन, मानव संसाधन व्यवस्था और कोविड अस्पतालों के व्यवस्थाएं जुटाने के बारे में कार्ययोजना बनाएं। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इस दौरान सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, एसीएमओ डा. बीएम खैर, एनएचएम के डीपीएम डा. प्रेमप्रताप, उमेश दुबे, प्रभारी सीएमएस डा. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें