मेडिकल कॉलेज से मरीजों को डिस्चार्ज करते डॉक्टर
- फोटो : ORAI
उरई। मेडिकल कालेज में भर्ती तीन मरीजों को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज मरीजों में तहसील में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भी हैं। डिस्चार्ज मरीजों से मेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय सुविधाओं का फीडबैक लिया। जिसमें डिस्चार्ज मरीजों ने संतुष्टि जताई।
प्राचार्य डा. द्विजेंद्र नाथ ने डिस्चार्ज किए गए मरीजों से कहा कि जिस तरह उन्होंने मेडिकल कालेज में सामाजिक दूरी का पालन किया है, उसी तरह घर पर भी सामाजिक दूरी का पालन करें। बेवजह घरों से न निकलें, हमेशा मास्क लगाकर रखें। सतर्कता बरतें ताकि उन्हें दोबारा संक्रमण का खतरा न हो। डिस्चार्ज मरीजों ने मेडिकल कालेज में मिलने वाली आयुष काढ़े की तारीफ की। इस दौरान डा. मनोज वर्मा, डा. जितेंद्र मिश्रा, डा. रवींद्र राजपूत, डा. प्रशांत निरंजन, मैट्रन सुमन दुबे, अनीता कुमारी, शिखा मिश्रा आदि स्टाफ ने डिस्चार्ज किए गए मरीजों को माला पहनाकर उनके स्वस्थ रहने की कामनाओं के साथ विदाई दी। डिस्चार्ज मरीजों को जरूरी दवाएं भी दी गई।
25 लोगों के लिए सैंपल, आज भी आएगी वैन
कोंच। शासन के निर्देश पर गंभीर रोगों से ग्रस्त 55 साल से ऊपर के लोगों की कोविड सैंपलिंग लगातार जारी है। एसडीएम अशोक कुमार की पहल पर मोबाइल कोविड-19 टेस्टिंग वैन को तीन दिन के लिए कोंच में बुलाया गया था जिसमें रविवार को सीएचसी में पहुंच कर 25 लोगों नेे अपनेे सैंपल दिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला नेे बताया है कि कोरोना सैंपलिंग के लिए मोबाइल वैन सीएचसी कोंच पर 20 जुलाई को भी आएगी। जिन लोगों को मधुमेह, दिल की बीमारी, हाइपरटेंशन, कैंसर इत्यादि है वह अपना कोविड टेस्ट अवश्य करा लें ताकि कोरोना की स्थिति में उन्हें जल्दी रिकवर किया जा सके।