फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन चेकिंग में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 02 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
कुठौंद। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक, लोहे का सब्बल, पेचकस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पूछताछ में शातिरों ने एटीएम तोड़कर चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगदंबा द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार तड़के गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन युवक ग्राम गोरा सुरावली के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सुबह करीब 3:13 बजे तीनों शातिरों को दबोच लिया। गिरफ्तार शातिरों की पहचान कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के बहीरी ऊमरी निवासी विकास कुमार, अंशू कुमार व जागेंद्र कुमार के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान विकास और अंशू के पास से एक-एक देशी तमंचा, एक-एक कारतूस बरामद हुए। तीसरे आरोपी जागेंद्र कुमार के कब्जे से लोहे का सब्बल और पेचकस मिला। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद भी बरामद किए।
विज्ञापन

पूछताछ में इन लोगों ने एटीएम सेंधमारी और चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों शातिरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें