फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

Tue, 09 Jul 2024 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 22 दुकान में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन

-कोतवाली क्षेत्र के सरसेला गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी सहित तीन लाख का सामान पार कर दिया। सुबह दुकान के सामने रहने वाले युवक ने ताला टूटा देखकर दुकानदार को जानकारी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज करने को कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सरसेला गांव निवासी बृजमोहन सिंह गांव के बाहर परिषदीय विद्यालय के सामने परचून की दुकान किए है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंदकर घर चले गए। रात में किसी समय दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने गुल्लक में रखे तीस हजार रुपये व ढ़ाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दुकानदार कोतवाली पहुंचा और उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक का कहना है मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें