फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर 3 लाख 70 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नौकरी का झांसा देकर युवक से तीन लाख 70 हजार रुपये ठग लिए, जब नौकरी नहीं लगी तो युवक ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कलां निवासी लखन लाल पुत्र भगवती शरण से 9 अक्टूबर 2018 को रेडियो मुख्यालय महानगर लखनऊ में संदेश वाहक एवं कुक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर राजा रुद्रभान सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी जगनेवा कोतवाली जालौन ने कहा कि उसके चाचा विजय कुमार आईपीएस हैं। उनसे कहकर नौकरी लगवा देंगे।
लखनलाल ने बताया उस पर उसने, जीतेंद्र कुमार पुत्र हरदयाल, सुनील पुत्र शिवचरण, प्रमोद पुत्र रामलाल ने तीन लाख 70 हजार रुपये एकत्रित कर रुद्रभान को न्यू हैदराबाद लखनऊ में एडीजी आफिस के बाहर पैसे दिए थे। जब हम लोगों की नौकरी नहीं लगी तो उससे पैसे वापस मांगेे पहले तो वह टरकाता रहा। जब उसने कड़ाई से पैसे मांगे तो रुद्रभान सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उसने डकोर थाना पुलिस को तहरीर दी। इस पर कोतवाली प्रभारी बीएल यादव का कहना है कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें