फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ मीटर की दूरी के बीच भटकता रहा खोजी कुत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा इलाके में गुरुवार को हुई किशोर की हत्या के मामले में पुलिस की सर्विलांस टीम और डाग स्क्वाड टीमें सक्रिय हैं। गुरुवार की देर रात डॉग स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची तो घटनास्थल नाले से लेकर खोजी कुत्ता मकान के आसपास पांच सौ मीटर की दूरी तक घूमता रहा और फिर पास स्थित पाल मोहल्ले के बीच जाकर रुक गया। पुलिस भी पहले से ही मान रही थी कि हो न हो किशोर का कातिल भी मकान के आसपास का ही है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की सुबह बघौरा निवासी मजहर के बेटे अजहर (9) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अजहर घटनास्थल नाले से लेकर घर तक दौड़ते हुए अपने घर तक पहुंचा था, जहां से अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस की टीम मामले के खुलासे के लिए सक्रिय हो गई थी। पुलिस अजहर के भाई समीर से भी पूछताछ कर रही है क्यंोकि समीर का आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस को लग रहा है कि कहीं उसी की किसी रंजिश के चलते तो नहीं उसके छोटे भाई की हत्या की गई है। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि सर्विलांस की टीम भी काम कर रही है, जल्द ही हत्यारे का कोई न कोई सुराग जरूर हाथ लगेगा।
परिजनों में तंत्र-मंत्र की भी आशंका
अजहर के परिजनों का कहना है कि हो सकता है कि उनके बच्चे की मौत किसी तंत्र मंत्र के चक्कर में न हुई हो, इसके लिए पुलिस आसपास के तांत्रिकों का भी पता कर रही है।
विज्ञापन

कानों में गूंज रहे बेटे के आखिरी शब्द
पिता मजहर का कहना है कि उनके कानों से बेटे अजहर की जुबान से निकले आखिरी शब्द निकल ही नहीं रहे हैं, वह तो चाहते हैं कि बेटे के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
आसपास के मकानों पर लटके ताले
नाले के पास जहां पर अजहर का गला रेता गया, वहां के दो तीन मकानों में घटना के बाद से ही ताले लटक रहे हैं। पुलिस उन घरों में रहने वालों का भी पता कर रही है कि वे गए कहां।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम खंगाल रही नंबर
नाले के आसपास घटना के वक्त के आसपास कौन कौन मोबाइल नंबर चल रहे थे, सर्विलांस टीम उन्हें पता कर रही है, ताकि जल्द ही हत्यारे का कोई सुराग हाथ लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें