फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव केस मिलने पर तीन किमी एरिया होगा सील

विज्ञापन
जालौन में बैठक लेते एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। तहसील क्षेत्र में 30 खोजी टीमों का गठन एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया। यदि क्षेत्र में कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलता है तो यह टीमें सक्रिय रूप से कार्य करेंगी। टीमों को एसडीएम ने तहसील सभागार में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन कार्ययोजना तैयार कर रहा है। तहसील सभागार में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता एवं तहसीलदार बलराम गुप्ता, बीडीओ महिमा विद्यार्थी, सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत की उपस्थिति में लेखपाल, सचिव व एएनएम के बीच बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में 30 खोजी टीमों का गठन किया। टीम में एक लेखपाल, एक सचिव, एएनएम व आशा वर्कर रहेगी।
यदि क्षेत्र में कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलता है तो उक्त टीमों को सक्रिय किया जाएगा। कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने की दशा में तीन किमी के एरिया को सील कर दिया जाएगा। साथ ही पूरा एरिया सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेंगे। एसडीएम ने कहा कि टीम के सदस्य लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, अति आवश्यक कार्य होने पर मास्क पहनकर ही घर से निकलने के लिए लोगों को प्रेरित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें