फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झांसी-कानपुर हाईवे पर 20 मिनट तक तीन किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/एट। हिट एंड रन केस के विरोध में पखवाड़े भर बाद फिर चालकों ने ट्रक खड़ा करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे पर करीब 15-20 मिनट तक तीन दर्जन से ज्यादा ट्रकों के खड़े होने से तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। बड़े वाहनों के खड़े होने से छोटी-बड़ी गाड़ियां जाम में फंस गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया।
एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लग गया। यहां स्थित राज ढाबे के पास बने टोल टैक्स पर दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ ट्रक आकर रुक गए। धीरे-धीरे कई ट्रक खड़े होने लगे। लोगों के हॉर्न बजाने के बाद भी जब ट्रक नहीं हटे तो लंबा जाम लग गया। दोनों साइड करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

ट्रक चालकों ने हिट एंड रन केस के विरोध में रोष जताया। उसके बाद किसी के द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सख्ती के साथ जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया था। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बुंदेलखंड प्रभारी हाजी सगीर खान ने बताया कि 17 और 18 को आंदोलन के संबंध में चर्चा होनी थी। फिलहाल अभी ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है। देश स्तर पर पदाधिकारी इसको लेकर निर्णय लेंगे। कुछ प्रदेशों में ट्रक चालकों ने जाम लगाए थे, उस वजह से अफवाह पर यकीन कर कुछ ट्रक चालक झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लगाने पहुंच गए। सभी से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। संगठन या शासन की ओर से अभी किसी प्रकार के आंदोलन को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें