फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर कदौरा के चतेला तिराहे के पास सोमवार को टैंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार आमिर (24) और सोनू (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी कदौरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरी घटना में बीती रात पिपरिया डेरा निवासी पोखर राम ग्राम पाली के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी सीएचसी लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी एसएसआई सुजीत कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और घटनाओं की जांच की जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें