फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कालपी-चंडौत मार्ग पर तीन घंटे जाम

विज्ञापन
फोटो - 02 कालपी चंडौत मार्ग पर जाम में फंसे ट्रक। संवाद
विज्ञापन
आटा। कालपी-चंडौत मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य के चलते बृहस्पतिवार रात करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। निर्माण कार्य के लिए सड़क का एक हिस्सा काट दिए जाने से दोनों दिशाओं का यातायात एक ही संकरे हिस्से से हो रहा है। रात करीब आठ बजे दो ट्रक आमने-सामने फंस गए। इसके बाद वाहनों की कतार लगती चली गई और करीब चार किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


अकबरपुर इटौरा से काशीखेड़ा की ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। वहीं परासन की ओर भी वाहनों की लाइन पहुंच गई। जाम में ट्रक, डंपर, चार पहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में खनन वाहन फंसे रहे। रात के समय जाम लगने से वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई लोग वाहनों से उतरकर जाम खुलने का इंतजार करते नजर आए।

जाम की सूचना पर आटा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को हटवाया और आमने-सामने फंसे ट्रकों को निकलवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे वाहनों को एक-एक कर निकाला जा सका। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन


वर्जन

मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। सड़क कटी हुई है और वाहनों को एक ही तरफ से निकाला जा रहा है। कुछ वाहन आमने-सामने आने से जाम लगा था। वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।
विज्ञापन

अभिलाष मिश्रा, थानाध्यक्ष आटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें