फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नकली शराब बनाने की सामग्री के साथ तीन पकड़े

Thu, 11 Apr 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश बॉर्डर पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने कार सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस को स्प्रिट व शराब बनाने की सामग्री बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को पकड़े गए लोगों का खुलासा करते हुए एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश बॉर्डर महाराजपुरा बैरियर पर माधौगढ़ एसओजी, सर्विलांस, आबकारी निरीक्षक की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी कार पर सवार गोहन थाना क्षेत्र के रूपापुर निवासी पवन कुमार गोहन निवासी देवेंद्र सिंह राजावत व कुठौंद थाना क्षेत्र के रंधीरपुर निवासी शशिकांत द्विवेदी उर्फ दीपू को पकड़ लिया। तलाशी में कार से 80 लीटर स्प्रिट, दस लीटर मिलावटी शराब, 700 ग्राम नौसादर, कलर की 14 डिब्बी व बिना नंबर की कार बरामद हुई।
पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने यह सामग्री वीर सिंह से ली थी। जिसे वह मध्य प्रदेश के एक स्थान पर छुपाकर रखे थे। जिसे लेकर आ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बताया कि आरोपी देवेंद्र सिंह पर आबकारी एक्ट के दो मामले पहले से ही गोहन थाने में दर्ज हैं। पवन पर भी एक मामला माधौगढ़ कोतवाली में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें