फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध पटाखा निर्माण सामग्री के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 04 पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद फटाखा। पुलिस
विज्ञापन
रामपुरा। थाना पुलिस ने शुक्रवार को टीहर गांव में छापा मारकर अवैध पटाखा निर्माण में इस्तेमाल की जा रही विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीहर गांव में मुर्गी फार्म के पास बनी एक कोठरी के बाहर छिपाकर रखी गई पटाखा निर्माण सामग्री की जानकारी मिली। तलाशी लेने पर पुलिस ने सामग्री बरामद कर ली।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में टीहर गांव निवासी राहुल कुमार, हेमंत सिंह व कैलाश शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ किलो पीला पाउडर, दो किलो सफेद पाउडर, हरे रंग की पेपर सामग्री, धागा, कपड़े की कतरन, पन्नी कागज, देशी दीवार पटाखे, प्लास्टिक की डिब्बियां और पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली बजरी-पत्थर बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल अवैध रूप से पटाखे तैयार करने में किया जा रहा था। तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें