फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आढ़त के ताले काटकर उड़ाए पौने तीन लाख

Sun, 21 Jul 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नवीन फल एवं सब्जी मंडी में सब्जी की आढ़त के ताले काट कर पौने तीन लाख रुपये चोरी हो गए। सब्जी व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी यूनुस राईन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया है कि मंडी परिसर में मोहम्मद यूनुस मोहम्मद माजिद एंड संस के नाम से उनकी सब्जी की फर्म है। शुक्रवार रात 10 बजे फर्म पर व्यापारियों को देने के लिए 2,72,560 रुपये रखकर वह और मुनीम घर चले गए। देर रात ग्राइंडर मशीन से फर्म के ताले काट कर रुपये चोरी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब चार बजे वह फर्म पर पहुंचे तो ताले कटे देख चोरी की जानकारी हुई। यूनुस ने पुलिस को बताया कि घटना की छानबीन करने पर उसे जानकारी मिली है कि मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर रुपये चोरी किए हैं। फोन करने पर उस व्यक्ति ने रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की है और इस बातचीत की पूरी रिकार्डिंग मोबाइल में है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें