फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वीडियो के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए निकले

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
उरई। शहर के विजय विक्रम रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में रविवार रात डीजे पर नशे में उत्पात मचाने रहे हमलावर युवक विरोध करने उग्र हो गए थे, उन्होंने महिलाओं और युवतियों से अभद्रता कर बेरहमी से लाठियां चलाईं थीं। इससे कई लोग घायल हो गए थे। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 20 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जो कोतवाली से लंगड़ाते हुए बाहर निकले।
विज्ञापन



रविवार की रात राठ रोड स्थित विवाह घर में बारात के दौरान महिलाएं और युवतियां डीजे पर नृत्य कर रही थीं तभी दूल्हे का दोस्त दौलतपुरा निवासी सर्वेश पाल अपने लगभग 20 साथियों के साथ वहां पहुंचा और नशे में गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने भीड़ पर हमला कर दिया। मारपीट में विशाल, दूल्हे की बुआ माया, राखी, बिन्नी, शेजल, प्रद्युम्न, सिद्धार्थ, संदीप सहित कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद राखी वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश पाल समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान वीडियो फुटेज से हमलावरों की पहचान कराई। बुधवार को दौलतपुरा निवासी सर्वेश पाल, राजेंद्र नगर निवासी प्रसून, व तुलसी नगर निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी जमकर खातिरदारी दी। तीनों आरोपी कोतवाली से लंगड़ाते हुए बाहर निकले।
विज्ञापन



वर्जन
वीडियो में दिख रहे सभी हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। पहचान होते ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस टीम बाकी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


- डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें