फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी सीमा पर रोके गए हजारों मजदूर, हंगामा

विज्ञापन
जालौन झांसी बॉर्डर पर हंगामा करते श्रमिक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
झांसी सीमा पर रोके गए हजारों मजदूर, हंगामा
विज्ञापन

फ ोटो-15- जालौन-झांसी मार्ग पर हंगामा करते मजदूर।
फ ोटो-16-रोड किनारे परिजनों के संग बैठीं महिलाएं व बच्चेे।
फोटो नंबर-17-ड्यूटी करते डकोर थानाध्यक्ष बीएल यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी।
एट (जालौन)। केंद्र सरकार ने जैसे ही लॉकडाउन-3 की घोषणा की वैसे ही अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार को झांसी के रास्ते जिले के सीमा में पहुंचे मजदूरों से भरे वाहनों को पिरौना के पास रोक लिया गया तो 3 हजार से अधिक मजदूर सड़क पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर जालौन एएसपी डा. अवधेश सिंह और एसपी सिटी, झांसी कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। फिर उनका नाम पता लेकर शासन से अनुमति मिलने के बाद उन्हें रवाना किया।
बता दें कि जिले की सभी सीमाएं सील हैं। शनिवार देर रात पिरौना सीमा पर अचानक कई ट्रक, पिकअप व लोडर में सवार करीब तीन हजार मजदूर पहुंचे। मजदूरों को देख प्रशासन ने सभी को सीमा पर रोक लिया और आगे जाने से मना किया। इस पर मजदूर भड़क गए और गाड़ियों से उतर का हंगामा करने लगे। इस दौरान मजदूरों ने हाईवे पर जाम भी लगा दिया। वहीं मजदूरों की भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। मजदूरों का कहना था कि कई प्रांतों व शहरों को पार कर यहां तक पहुंचे हैं, अब आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। वह कई दिनों से भूखे हैं और उनके खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है और अब वह यहां पर रोक लिए गए है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है। सूचना पर दोनों जिलों के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मजदूरों की सूची बना कर उन्हें आगे जाने दिया।
विज्ञापन

इनसेट
चेकिंग कर निकाले जा रहे वाहन
उरई। लॉकडाउन के चलते जालौन-झांसी जनपद की सीमा एट के पिरौना क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग पर ड्यूटी के लिए डकोर थानाध्यक्ष बीएल यादव को लगाया गया है। वह रविवार को पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग करते नजर आए। ड्यूटी के दौरान जिले की सीमा पार करने के लिए अनुमति प्राप्त वाहनों को ही आने जाने की छूट है।
----------------------------------------------
लॉकडाउन में फर्जी निर्माण कार्य दिखा निकाला भुगतान
उरई। रामपुरा ब्लाक में लॉकडाउन के दौरान नियम विरुद्ध क्षेत्र पंचायत के फर्जी कार्य दिखाकर ब्लाक के अधिकारियों ने लाखों के वारे न्यारे कर लिए। मामले को लेकर ग्रामीणों ने लॉकडाउन में हुए भुगतान की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लाक के ग्रामीण प्रदीप सिंह सेंगर, जितेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, मंगल सिंह, विनोद, महेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह सेंगर, अभिनेश कुमार आदि ने सीएम व डीएम को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि देश में 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा हुई थी। इस दौरान सरकारी व गैर सरकारी कार्यों के निर्माण पर पूर्णता रोक थी, लेकिन इसके बावजूद भी ब्लाक के कुछ अधिकारियों ने साठ गांठकर क्षेत्र के ग्राम पतराही, विलोहा, बाबूपुरा में बंधा बंधी, संपर्क मार्ग आदि का निर्माण कार्य दिखाकर लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान अधिकांश कार्य ऐसे दिखाए गए है, जो सिर्फ कागजों पर हुए है, लेकिन हैरत की बात है कि अधिकारियों ने न सिर्फ इस कार्य को सत्यापित किया, बल्कि सभी कार्यों का भुगतान भी अपने चहेतों को करा दिया।

हाईवे किनारे बैठे परिजनों के साथ महिलाएं व बच्चे- फोटो : ORAI

जालौन झांसी बॉर्डर पर चेकिंग करते कोतवाल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें