फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा की इबादत में उठे हजारों हाथ

Fri, 25 Sep 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की करीब दर्जन भर मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद बाद कुर्बानी का दौर चला।
विज्ञापन


नगर में ईदुल अजहा की रौनक सुबह से ही दिखाई दी। सुबह ईदगाह व मस्जिदों में मुस्लिमों ने  नमाज अदा की। इसके बाद सब ने एक दूसरे के गले मिल पर्व की मुबारकबाद दी।

शहर में ईदुल अजहा पर्व पर करसान रोड स्थित सुन्नी ईदगाह में शाही इमाम फिरोज अली रहमानी, क्लब की मस्जिद में शहर इमाम हाफिज जमील बरकाती, बजरिया रोड स्थित नबी की मस्जिद में शहर इमाम मंजूर बरकाती, दादूपुरा जामा मस्जिद में इमाम युसूफ बरकाती साहब ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


बड़ी मस्जिद में इमाम कारी हसन, नूरानी मस्जिद में मुश्तकीम साहब, बघौरा वाली मस्जिद में अजीज रजा बरकाती, स्टेशन वाली मस्जिद में इमाम अब्दुल जब्बार, रामनगर स्थिति ईदगाह में मौलाना मुहम्मद मिया ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सभी मस्जिदों में पेश इमामों ने खुतवा दिया।

शाही इमाम फिरोज अली रहमानी ने खुतबा देते हुए फरमाया कि अल्ला को कुर्बानी प्यारी है। इस सुन्नत को अदा करना हर उस मुस्लिम को जरूरी है। नमाज के दौरान जिलाधिकारी रामगणेश व एसपी एन कोलांची ने मस्जिदों में जाकर मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी।

कोंच प्रतिनिधि के अनुसार सुबह आठ बजे हाफिज सलीम ने ईदगाह पर बकरीद की नमाज अदा कराई और अमन चैन की दुआ मांगी। यहां सदर ईदगाह अब्दुल समद खां लंबरदार के अलावा हाजी सेठ नसरूल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, रज्जनबेग आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम व ब्लॉक अध्यक्ष बुद्घसिंह निरंजन, प्रियाशरण नगाइच, नवलकिशोर जाटव, महेंद्र बरार आदि मौजूद रहे। तकिया कलंदर शाह, तकिया खुर्रमशाह, मस्जिद कुरैशियान, जामा मस्जिद, अथाई बाली मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज हुई।

जालौन प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला तोपखाना स्थित ईदगाह में कारी उवैश साहब ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा मदरसा वाली मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, वाले वाली मस्जिद, तकिया मस्जिद, बड़ी ईदगाह, मोती मस्जिद में भी ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई।

मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में सुबह 8:30 बजे हाफिज इकरार खां ने अकीदतमंदों को नमाज अदा कराई। इस दौरान पेश इमाम नेे देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। इसी तरह ग्राम ऐर, डकोर, जैसारीकला आदि स्थानों परईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई गई।

कालपी प्रतिनिधि के अनुसार इमाम हाफिज नजयुल हुदा ने नमाज अदा कराई। इसी तरह कालपी के शाही इमाम कारी शमशुद्दीन रहमानी ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा खानकाह मुहम्मदिया मस्जिद में शहर ए मुफ्ती अशफाक अहमद बरकाती व मुढिय़ा गुबंद मस्जिद में हाफिज अमानत उल्ला ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें